धार्मिक
01कोटा के डकनिया रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भागवत कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह एवं बारात का भव्य आयोजन
कोटा - विज्ञान नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा में सोमवार को श्री कृष्ण रुक्मणी की भव्य बारात निकाली गई। भागवत वक्ता गोविंद जी महाराज कथा वाचन कर रहे हैं। बृज रसिक राजेश बाबा के भजनों से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की।
अणु नवयुवक मंडल का हुआ गठन
प्रीतेश घोड़ावत की रिपोर्ट कल्याणपुरा जैन शेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज के अणु नवयुवक मंडल का आज गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से अणु मंडल के नवीन अध्यक्ष के रूप में विपिन घोड़ावत को चुना गया,साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।कार्यकारिणी में सचिव नयन धोका, व प्रवक्ता अरुण छाजेड , मिडिया प्रभारी रजत छाजेड को बनाया गया। इस गठन का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के युवाओं को एकजुट करना और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है।अणु नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थिति जयेश घोड़ावत, दीपांशु संघवी ,वैभव मांडोत, अमित घोड़ावत, अमन घोड़ावत, नमन श्रीमार, सुयश संघवी, विकाश घोड़ावत, अर्पि
28 मई से सुरु होगी भव्य 1000 हजार भागवत सप्ता यज
सुनील कांकर की रिपोर्ट 28 मई से सुरु होगी भव्य 1000 हजार भागवत सप्ता यज्ञ मेहगांव भूमिया सरकार धाम मेहगांव पर 28 मई से सुरु होगा भव्य 1000 हजार सप्ता यज्ञ का आयोजन सुप्रशिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के मुखारविंद से समूचे भिंड जिले के श्रोताओं को कथा श्रवण कराई जाएगी मुख्य आयोजक महामंडलेश्वर श्री हरिओम दास महाराज के सानिध्य में कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा आज शुप्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा होण्डल हरियाणा में देवी जी के आश्रम पर मेहगांव में भूमिया सरकार धाम पर 28 मई से होने बाली कथा के शुभ आयोजन के लिये खनेता धाम सरकार महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामभूसण दास जी महाराज एवं भूमिया स
श्रीबालीपुर धाम मे अश्विन मास की नवरात्र प्रारंभ। ब्राह्मणो की टीम द्वारा सवा लाख पाठ करने का लक्ष्य।
रिपोर्टर राजू देवड़ा बाली धाम जिला रिपोर्टर धार श्रीबालीपुर धाम मे अश्विन मास की नवरात्र प्रारंभ। ब्राह्मणो की टीम द्वारा सवा लाख पाठ करने का लक्ष्य। ग्राम पिपली आश्रम मे भी श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ प्रारंभ। बालीपुर अश्विन मास की शरद ऋतु में आने वाली शारदीय नवरात्रि रविवार से प्रारंभ हुई। सुबह शाम आरती हुई। इस बार आठ दिवसीय नवरात्रि होगी। प्रथम दिवस पर भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार शैलपुत्री माता का पूजन -अर्चन कर दैनिक हवन श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज ने किया ।ब्राह्मणों की टीम द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किये गए। टी वी चैनल पर कथा करने वाले कथावाचक आचार्य दुर्गा शंकर जी
संसार में सबसे ज्यादा दयालु गो माता है- गोपालाचार्यजी श्री गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज।
संसार में सबसे ज्यादा दयालु गो माता है- गोपालाचार्यजी श्री गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज देवी अहिल्या बाई होल्कर से जुडा वृतांत सुनाया, श्रद्धालु हुए भाव विभोर दिव्य श्री गौ कृपा कथा के दूसरे दिन राजवाडा प्रांगण में उमडी श्रद्धालुओं की भारी भीड आलीराजपुर। आपके बच्चे की संगति कैसी है, इस पर नजर रखना, इससे आपकी आने वाली पीढियों का भविष्य तर जाएगा। जिस कार्य से हमारा समय, धन, और स्वास्थ बर्बाद हो, वो कार्य नहीं करना चाहिए। व्यर्थ के कार्य और कुसंगति हमारे विवेक को खराब कर देते है। पैसा परमात्मा ने इसलिए दिया है की उसका सदुपयोग करे, पैसा फैशन में बर्बाद नहीं करे। श्रृंगार हमारी संस्कृति का घोतक
श्री श्री 1008 जी बाबा गजानन जी महाराज के जन्मदिन पर घर घर जाकर दिया निमंत्रण
संजय गहलोत की रिपोर्ट आलीराजपुर नगर में बालीपुर भक्त मंडल द्वारा बाबा गजानन जी महाराज के जन्मदिन पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से ढोल बाजो के साथ घर घर पीले चावल एवं निमंत्रण कार्ड देकर गुरुभक्तों व समाज के लिए शुभ संदेश दिया है कि परमपूज्य श्री गुरुदेव बाबाजी बालीपुर श्री श्री गजानन जी महाराज के 103 वे जन्मदिवस पर परम पूज्य श्रीयोगेशजी एवं पूज्य श्री सुधाकर जी महाराज द्वारा समाज में धर्मनिष्ठा व प्रवृत्ति को स्थापित एवं प्रचलित करने के लिए मंगलमय साधना प्रकल्प आयोजित हैं। इन कार्यक्रमों में सभी भक्तों की उपस्थिति व सहभागिता जन्मोत्सव के आनंद को बढ़ायेगी मंगल कार्यक्रम दिनांक 05-03-2023, रविवा
मेहगांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न*
*मेहगांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न* मेहगांव -गणेश चतुर्थी सहित आने वाले त्योहारों को लेकर बुधवार को मेहगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से एसडीएम वरुण अवस्थी एवं एसडीओपी राजेश सिंह राठौर ने नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने वाले सभी भक्तों को निर्देशित किया कि रात 10:00 बजे के बाद कोई लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के दिन कोई भी अपने साथ नदी तालाब पर बच्चों को नहीं ले जाएंगे नगर में कितनी जगह ताल हैं जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन होता है उन्हें चिन्हित कर पुलिस बल लगाया जाएगा एसडीएम बरुन अवस्थी ने अपील करते
त्रिशला नंदन वीर की,जय बोलो महावीर की,
आष्टा/किरण रांका पर्युषण महापर्व के अष्टदिवसिय आयोजन के अंतर्गत आज भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मालव गिरनार तीर्थ स्वरूप आष्टा नगर के स्वेताम्बर जैन किला मंदिर जी मे विराजित तीरथापति श्री नेमिनाथ भगवान,श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, श्री महावीर स्वामी भगवान आदि भगवानो की आंगी अंगरचना सजावट का लाभ श्री चांदमल सुरेशचंद् धाड़ीवाल परिवार के द्वारा लिया गया जिसमें भगवान की सुंदर अंगरचना बसंत इंदर मल सुराणा,प्रवेंद्र धाड़ीवाल (पम्मू काका),सुशील धाड़ीवाल (पुष्प काका),तरुण समरथ मल चतुर्मुथा, दीपेश भूरामल सिंगी,मीत विनीत सिंगी,कौशल रविन्द्र रांका, विरल नवनीत संचेती,समकित संजय सिंघ
कलयुग में प्रभु की भक्ति ही हमारे दैविक भौतिक दैहिक तापों को नष्ट करते हैं-सत्यम दुबे जी
कलयुग में प्रभु की भक्ति ही हमारे दैविक भौतिक दैहिक तापों को नष्ट करते हैं मेहगांव-परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से भिंड जिले की मेहगांव तहसील ग्राम पंचायत बरहद में श्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथावाचक महाकाल के लाडले महाराज श्री सत्यम दुबे शास्त्री जी उज्जैन की मृदुभाषी भाषा में वाचन किया जा रहा है इस कथा के पारीछत यजमान श्रीमती पार्वती देवी प्रकाश कुशवाह समस्त परिजनों सहित है श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ दिनांक 15/7/ 2022 से शुरू हो हो गया है जिस का समापन दिनांक 22/7/ 2022 को है आज कथा के द्वितीय दिवस महाराज श्री व्यास गद्दी पर विराजमान सत्यम दुबे जी द्वारा श्र
श्री कृष्ण ने चीर उढा़कर की द्रौपदी की मर्यादा की रक्षा।
श्री कृष्ण ने चीर उढा़कर की द्रौपदी की मर्यादा की रक्षा। मेंहगांव में बेटियों को चीर उढा़कर रक्षा करने का लिया संकल्प । मेंहगांव- मंशापूर्ण हनुमान मंदिर मुरैना तिराहे पर चल रही श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आज कथा व्यास श्री रामप्रकाश जी व्यास द्वारा द्रौपदी चीर हरण लीला का वर्णन वर्तमान परिपेक्ष्य में करते हुए कहा कि राजसभा में जब कुल बधू द्रौपदी का चीर खीचा जाने लगा और द्रौपदी की गुहार जब राजदरबार ने नहीं सुनी तब पांचाली ने श्री कृष्ण को पुकारा और श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को चीर उढा़कर एक बेटी की मर्यादा की रक्षा की। श्री व्यास जी ने द्रौपदी चीर हरण लीला को वर्तमान परिपेक्ष्य में जोड़ते
जो सत्य पर टिका है वही ध्रुव है;सत्य सुनीति से पैदा होता है- व्यास जी
जो सत्य पर टिका है वही ध्रुव है;सत्य सुनीति से पैदा होता है- व्यास जी मेंहगांव-मंशापूर्ण हनुमान मंदिर मुरैना तिराहा मेंहगांव पर चल रही श्री मद् भागवत कथा में आज कथा व्यास रामप्रकाश जी व्यास ने ध्रुव चरित का मार्मिक व हृदय स्पर्शी वर्णन करते हुए कहा कि कर्म फल सदैव क्रिया से लगता है इसलिए कर्म को क्रिया में बदलने की आवश्यकता है। ध्रुव चरित का वर्णन करते हुए कहा कि सतयुग के दौरान अवधपुरी में राजा उत्तानपद राज किया करते थे। उनकी बड़ी रानी का नाम सुनीति था और उनके कोई संतान नहीं थी। देवर्षि नारद रानी को बताते हैं कि यदि तुम दूसरी शादी करवाओगी तो संतान प्राप्त होगी। रानी अपनी छोटी बहन सुरुचि क
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ खंडवा के संरक्षण में महाकाल मंडल द्वारा विराट भव्य कलश यात्रा निकाली गई
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ खंडवा के संरक्षण में महाकाल मंडल द्वारा विराट भव्य कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ सर्वेश्वर धाम सूरजकुंड से निकलकर गौतम नगर वैकुंठ नगर एसएन कॉलेज से होती हुई बाहेती कॉलोनी नाकोड़ा नगर से इंदिरा चौक पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य कलश पूजन वह संगीत में दीप महायज्ञ जिसमें 5100 दीपक जलाने का संकल्प लिया गया वर्तमान समय में चल रही कोरोना अनिष्ट कारी बीमारी इससे जन-जन खंडवा वासी किस प्रकार दूर रहे सामूहिक प्रार्थना शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉक्टर सोहन गुर्जर जी वह संगीत टोली गायत्री शक्तिपीठ प्रबंध ट्रस्टी इंजीनियर सुरेश गुप्ता जी वह सहयोगी भाई आनंदीलाल
न्यूज24x7इंडिया कि तरफ से आप सभी को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनाएं।
नववर्ष 2022 आप सभी के लिए मंगलमय हो एवं आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाए तथा आप एक नवीन ऊर्जा के साथ लक्ष्य प्राप्ति करते हुए प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहें, ऐसी मेरी कामना है। धर्मेन्द्र जी, अभिषेक शर्मा, पंडित नंदन शर्मा, पवन सैनी ,यज्ञप्रिय सैनी एंव समस्त टीम कि तरफ से आपको न्यू ईयर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मेहगांव पीपल वाली काली माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व निकाली गई नगर में भव्य कलश यात्रा
भिंड ,मेहगांव नगर में प्रतिष्ठित पीपल वाली काली माता मंदिर पर श्री मद भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया कार्यक्रम के आयोजक श्री श्री 108 नरेश जी महाराज ने बताया कि यह कथा का आयोजन मेहगांव क्षेत्र की शुख समृद्धि के लिए सभी भक्तो में प्रेम भाईचारा बना रहे इस प्रकार कथा का आयोजन किया जा रहा है ।।। कथा वाचक श्री पूज्य महाराज श्री सतीश कौशिक जी महाराज श्री धाम वृंदावन से चलकर आए उनके द्वारा आप सभी भक्तो को उनके दिव्य मयी मुखारविंद से कथा श्रवण करने शोभाग्य प्राप्त होगा ।।। कलश यात्रा का आयोजन मेहगांव नगर हाट बाजार मो रोड से चलकर मोती माता रोड ,मुरैना तिराहा होते हुए पानी की टंकी
कलयुग में आत्म शुद्धि का इससे बढ़कर कोई दूसरा साधन नहीं- श्रद्धेय सुरेश शरण शास्त्री कलश शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत।
कलयुग में आत्म शुद्धि का इससे बढ़कर कोई दूसरा साधन नहीं- श्रद्धेय सुरेश शरण शास्त्री कलश शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत। जय नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ। खंडवा। ध्याना: भगवती वर्ता प्रेत पीडा विनाशनी। जिस तरह धुंधकारी जैसे महा पापी की जिसने दुनिया के कोई भी खराब कर्म नहीं छोड़े। लेकिन गोकर्ण के द्वारा इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से स्वर्ग की प्राप्ति हुई। श्रीमद् भागवत से बढ़कर इस कलयुग में आत्मा सिद्धि का कोई दूसरा साधन नहीं है। यह सभी तरह की प्रेत पीडा से भी मुक्ति प्रदान करती है। यह अमृतवाणी वर्षा जय नगर, श
मेरी तरफ से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाता है। दशहरा के दिन लोग बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं और साथ ही अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने आश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था, वहीं मां दुर्गा इसी तिथि को महिषासुर का अंत कर महिषासुरमर्दिनि कहलाईं। इन वजहों से हर वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। News24x7india Pawan Kumar Saini 6378781
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग।
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र। खंडवा। 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान किशोर नगर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर पुजारी पं. संजय राजवैध जी के सानिध्य में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान आशीष अग्रवाल ने पांच आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्री आशीष राजपूत, सुधांशु
भक्तों ने चढ़ाए निशान ढोल धमाकों की धुन के साथ खूब झूमे श्रद्धालु
भक्तों ने चढ़ाए निशान ढोल धमाकों की धुन के साथ खूब झूमे श्रद्धालु राजोद-गुरुवार को नगर के तेजाजी मंदिर गांधी चौक पर नवमी को रात्रि जागरण भी किया साथ ही नवमी के दिन में कन्या भोज का आयोजन समिति द्वारा कन्याओं को भोजन करवाया जाता है। सहित आसपास साजोद ,निपावली, रुणी, गोंदीखेड़ा ,नन्दलाई आंन्दखेडी एवं तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में तेजा दशमी का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया हालांकि इस बार शासन की गाइड लाइन के अनुसार भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की राजोद के ग़ांधी चोक स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर भक्तों की आवाजाही सुबह से ही लगी रही गांव में दूसरी जगह से मन्नत धारी भक्त निशान लेकर पहुंच
दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल पर होने वाले आयोजन दृष्टिगत रखते हुए स्थगित किये जाने हेतु प्रशासनिक निर्णय लिया गया है*
लोकेशन मेहगांव दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल पर होने वाले आयोजन दृष्टिगत रखते हुए स्थगित किये जाने हेतु प्रशासनिक निर्णय लिया गया है* भिंड मेहगांव-म.प्र.शासन गृह विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के 01 सितम्बर, 2021 से राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के यथावत रखा गया है जिसके अनुसार “सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन / मेले आदि जिनमें जनसमूह एकत्रित होता है, प्रतिबंधित किया गया है”। "सभी धार्मिक / पूजा स्थल (ईदगाह को छोडकर) में स्थान की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुये एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति पूजा / अर्चना कर सकेंगे" उक्त जारी निर्देशों के अनुक्रम में ज
प्रियांशु डिजिटल स्टूडियो की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं आपका अपना भाई यज्ञप्रिय सैनी
लोकेशन- राजस्थान भरतपुर बल्लभगढ़ भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है चाहे जितना भी लड़ ले लेकिन फिर एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को मना ही लेते हैं। जितना एक भाई-बहन एक-दूजे को समझते हैं लाइफ में कोई नहीं इतना समझ पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने एकसाथ कई शरारतें की होती हैं। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 22 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है। News24x7india रिपोर्टर - भरतपुर से यज्ञप्रिय सैनी की रिपोर्ट 9828598656
मेरी तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाये।
मेरी तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाये। भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है चाहे जितना भी लड़ ले लेकिन फिर एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को मना ही लेते हैं। जितना एक भाई-बहन एक-दूजे को समझते हैं लाइफ में कोई नहीं इतना समझ पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने एकसाथ कई शरारतें की होती हैं। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 22 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है। News24x7india Pawan Kumar Saini 6378781552
ग्राम सिम्लीया मे दशा माँ के व्रत का पूरा आयोजन news 24X7 India के पत्रकार महेश गणावा द्वारा कार्यक्रम रखा गया है
लोकेसन= सिम्लीया ज़िला दाहोद गुजरात ग्राम सिम्लीया मे दशा माँ के व्रत का पूरा आयोजन news 24X7 India के पत्रकार महेश गणावा द्वारा कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी फलिये वासी उपस्थित रहे है व दशा मातादी कि मूर्ती कि स्थापना किया गया है सभी वरिष्ठ उपस्थित रहे है व News24X7 India के पत्रकार कि धर्म पत्नी नयना गणावा व अर्जुन भूरिया ,व अन्य उपस्थित रहे है। 📲 चन्द्र शेखर आज़ाद नगर से महेश गणावा कि रिपोर्ट 9179189851
शिव विवाह में सम्मिलित होने के लिए शिव भक्तों ने नगर में बांटे पीले चावल बरात मैं सम्मिलित होने के लिए दिए लोगों को आमंत्रण..
शिव विवाह में सम्मिलित होने के लिए शिव भक्तों ने नगर में बांटे पीले चावल बरात मैं सम्मिलित होने के लिए भी लोगों को बांटे आमंत्रण पत्र। डबरा:- शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए डबरा नगर के सभी नगर वासियों को शिव भक्तों ने उनके घर घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र बंटे हैं। शिवरात्रि का महापर्व इस वर्ष 11 मार्च को गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर शिव सेवक जन कल्याण समिति डबरा के सदस्य प्रतिवर्ष शिव बारात नगर में निकालने का आयोजन वर्षों से करते चले आ रहे है। वहीं पर शिव सेवक जन कल्याण समिति डबरा के सदस्य धर्मेंद्र चौधरी (रिंकू) ने बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भ
देवधनी सरकार का आशीर्वाद लेने देव धनी मंदिर पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सौरभ गुर्जर
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सौरभ गुर्जर इन दिनों अपने गृह नगर डबरा मे है उन्होंने देव धनी सरकार मंदिर पहुंचकर देवधनी सरकार के सामने मत्था टेक देवधनी सरकार और रुद्र आदित्याज महाराज का आशीर्वाद लिया है। डबरा:- डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सौरभ गुर्जर इन दिनों अपने गृह नगर डबरा में है और यहां पर उन्होंने आज देवधनी मंदिर डबरा पहुंचकर देवधनी सरकार के दर्शन कर रुद्र अदित्याज महाराज का आशीर्वाद लिया है। गौरतलब है कि सौरव गुर्जर आज दुनिया के पटल पर डबरा और भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सौरभ गुर्जर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर के साथ एक कुशल अभिनेता भी हैं जो महाभारत जैसे सीरियल में भीम का किरदार निभा चुके हैं डबरा क
दमुआ नगर में रहने वाली नन्ही बिटिया का सराहनीय एवम प्रेरणादायक देने वाली पहल।
*दमुआ नगर में रहने वाली नन्ही बिटिया का सराहनीय एवम प्रेरणादायक देने वाली पहल।। *राम मंदिर निर्माण के लिए दिए अपने जमा कियर हुए गुल्लक के पैसे* आज राम मंदिर दमुआ कार्यालय में एक ऐसा भावुक क्षण आया कि दमुआ कार्यालय में एक नन्ही बच्ची दमुआ नगर में रहने वाली बिटिया जिसका नाम *यशस्वी साहू* पिता संतोष साहू उम्र 9 वर्ष वार्ड नं 10 जिन्होंने अपने खर्चे के पैसे जो उनको प्रतिदिन मिलते थे उसको गुल्लक में जमा किया था और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के मंदिर निर्माण के लिए चल रहे अभियान में अपना योगदान देने के लिए आज भगवान राम के निर्माण में अपना निधि समर्पण किया । जिसको देख कर सभी रामसेवक भावुक हो
राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं शहर के दानदाता।
ग्वालियर जिले के डबरा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं महाकाल ग्रुप के संचालक ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 71111 रुपए। अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए डबरा शहर के व्यवसाई दान देने में बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं और राम के इस पुनीत कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं। इसी के चलते आज डबरा के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष एवं महाकाल ग्रुप के संचालक मुन्ना लाल गुप्ता एवं जितेंद्र गुप्ता द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि के लिए 71111 रुपए की राशि दान की गई है। गौरतलब है।
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह हर्रई विकासखंड के ग्राम पंचायत बमोरी में धार्मिक कथा भागवत पुराण में पहुंचे
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह हर्रई विकासखंड के ग्राम पंचायत बमोरी में धार्मिक कथा भागवत पुराण में पहुंचे अमरवाड़ा से रहमान साह के साथ हरिओम नेमा की रिपोर्ट बटकाखापा हर्रई ---आज अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह हर्रई विकासखंड के आदिवासी अंचल ग्राम पंचायत बम्होरी मैं धार्मिक कथा भागवत पुराण में पहुंचे अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने कथावाचक देवियों का श्रीफल एवं चंदन लगाकर स्वागत किया श्री शाह ने समस्त जनता जनार्दन श्रद्धालुओं भक्तों गणों के बीच बैठकर भगवान श्री कृष्ण की कथा सुनी एवं कथा समापन के पश्चात भगवान श्री कृष्ण की आरती की अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह अमरवाड़ा व
आज दिनांक 07 02 2021 को मा पार्वती धाम गौशाला की एक आवश्यक बैठक सुरेश जी सुराणा दिलीप जी महाकाल एवं शैलेश जी राठौड़ की अध्यक्षता में रखी गई
आज दिनांक 07 02 2021 को मा पार्वती धाम गौशाला की एक आवश्यक बैठक सुरेश जी सुराणा दिलीप जी महाकाल एवं शैलेश जी राठौड़ की अध्यक्षता में रखी गई थी जिसमें गोशाला समिति के अध्यक्ष पुनीत संचेती एवं कोषाअध्यकछ संजय सुराणा जी ने वर्ष 2017 से 2020 का हिसाब प्रस्तुत किया उपस्थित सभी जनों ने हिसाब देखा जिसमे कुल आय 1180216/- कुल खर्च 1214599/- हुआ आईएस प्रकार 60337/- रुपया बाज़ार का देना बाकी है। बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश यादव जी पूर्व अध्यक्ष नितिन सुराणा जी नरेंद्र पोरवाल जी एडवोकेट सुनील कचनारिया जी किशोरी कुशवाह जी श्रीराम भूतेश्वर व्यायाम शाला के संचालक गोपाल उस्ताद समिति की ओर से श्री नरेंद्र कु
क्रिसमस की तैयारियों में सजे गिरजाघर।
25 दिसम्बर को देशभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इन्हीं तैयारियों को लेकर डबरा में भी प्रभु यीशु की जन्मस्थली नाम से स्थित गिरजाघर में तैयारियां जोर शोरों पर है डबरा के सिमरिया टेकरी पर स्थित गिरजाघर में साज सज्जा का काम पूर्ण कराया जा रहा है वही क्रिसमस ट्रीओं को भी रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है इस बार कोरोना वायरस के चलते क्रिसमस फेस्टिवल में कुछ आंशिक बदलाव भी किए गए हैं जिस की जानकारी मीडिया को चर्च के फादर ने दी है। वहीं पर शहर से 3 किमी की दूरी स्थित सिमरिया टेकरी पर प्रभु यीशु की जन्म स्थली नाम से प्रसिद्ध पहाडी पर स्थित माता मरियम गिरजाघर को सुंदर स्वरूप
गोरमी ग्राम मेहदौली में चल रही राम लीला में आज सीता हरण का मंचन किया गया ।
गोरमी ग्राम मेहदौली में चल रही राम लीला में आज सीता हरण का मंचन किया गया जिसमें जब रावण बेस बदल कर मायावी संत बनकर माता सीता से भीख मांगता है तब सीता जी ग्रहणी का धर्म जान कर सम्मान सहित संत बेस धारी रावण को भीख देती हैं उसी समय रावण माता सीता का हरण कर लेता है सीता जी बहुत रुदन करतीं हैं पर कोई भी उनकी रक्षा नहीं करता है तब एक बूढ़ा जटायु रक्षा करने को आता है पर रावण अपनी कृपाण से जटायु के पंख काट देता है और माता सीता को लंका ले जाता है जव भगवान श्री राम मारीच का वध करके वापस आश्रम पर आते हैं जब सीता जी नहीं मिलती तो करूणा कर के रोने लगते है इस लीला का मंचन किया गया इस लीला में राम का अभिन
