जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती
बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी
कटनी - जलकर के बकायादार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लागू की गई विशेष राहत योजना के तहत कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। इसके बावजूद योजना का लाभ नहीं लेने और लंबे समय से बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अब निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी क्रम में नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा तीन बकायादार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- प्रार्थिया मनीषा
158 बकरा-बकरी का अवैध और क्रूरतापूर्वक परिवहन, कुठला पुलिस ने ट्रक समेत 4 आरोपियों को पकड़ा
कटनी। कुठला थाना पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 बकरा-बकरियों से भरे ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक एवं पशुओं को जप्त किया है। बरामद पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MP20XB8464 में बड़ी संख्या में बकरा-बकरियों को क्षमता से अधिक भरकर पटेहरा की ओर से कटनी लाया जा रहा है। सूचना पर कुठला पुलिस ने देवडोगरा मोड़ पर घेराबंदी कर ट्रक
*डाक ध्वज लेकर सांवरिया सेठ धाम के लिए 50 से श्रद्धालु पैदल रवाना हुए*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर -आज गुरुवार को श्री आनंद मंगल धाम साजोद से द्वितीय श्री सांवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा निकाली । ध्वज पूजन के बाद 50 से अधिक श्रद्धालु हाथों में पवित्र डाक ध्वज लेकर राजस्थान स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंडफिया के लिए पैदल रवाना हुए। जो जय श्री सांवरिया सेठ के जयघोष लगाते हुए चले। यात्रा प्रारंभ होने से पहले श्री आंनद मंगल हनुमानजी महाराज की पुजन अर्चना कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली,अच्छी बारिश, व्यापार में उन्नती की मंगलकामना के साथ श्री आंनद मंगल धा