कटनी
01बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन
बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन कटनी। जिले के सांदीपनि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। जिले के पांच सांदीपनि विद्यालयों—बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई एवं करेला में विद्यार्थियों के परिवहन के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहनों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम एक हजार रुपए प्रति
कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए, जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत
कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए, जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत पंछी ढाबा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, सिहोरा से कटनी लौट रहे थे बाइक सवार राजभान दुबे कटनी। जिला जेल कटनी में प्रमुख प्रहरी के पद पर पदस्थ राजभान दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद जिला जेल विभाग में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, राजभान दुबे अवकाश पर थे और सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे सिहोरा से बाइक से कटनी लौट रहे थे। इसी दौरान निवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंछी ढाबा के समीप उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार राजभान दुबे उछ
चाकू की नोक पर 2700 रुपए की लूट, फिर भी FIR के लिए भटकता रहा पीड़ित रंगनाथ थाना क्षेत्र में पांच अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
चाकू की नोक पर 2700 रुपए की लूट, फिर भी FIR के लिए भटकता रहा पीड़ित रंगनाथ थाना क्षेत्र में पांच अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल कटनी/न्यूज़ रंगनाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रविवार दोपहर श्मशान भूमि के पास एक युवक को कथित तौर पर पांच अज्ञात लोगों ने चाकू की नोक पर रोक लिया और उसके पास रखे 2700 रुपए लूट लिए। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। जानकारी के अनुसार वंशस्वरूप वार्ड निवासी दीपक सिंह रविवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ सामान
कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल पुरानी रंजिश में युवक पर किया था हमला, बड़वारा पुलिस की कार्रवाई कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम रोहनिया निवासी फरियादी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्ट
कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र
कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज के पास शास्त्री कॉलोनी मोड़ के आगे सत्यनारायण मंदिर के सामने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने आज संबंधित विभागों को पत्र सौंपकर यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की। अधिवक्ता यश खरे ने एसडीएम (राजस्व), पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली एवं नगर निगम आयुक्त को दिए पत्र में कहा कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक
शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कटनी। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, कटनी की जिला बैठक में संगठनात्मक दायित्वों में नवीन घोषणा की गई। बैठक में शुभम शुक्ला जी को बजरंग दल जिला सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। संगठन द्वारा शुभम शुक्ला को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया कि वे अपने नवीन दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने में महत्वपूर्
आयुष अवस्थी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख
आयुष अवस्थी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख नगर की जिम्मेदारी के बाद अब जिला स्तर पर मिली कमान, युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर कटनी, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) बजरंग दल में संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए युवा कार्यकर्ता आयुष अवस्थी को जिला विद्यार्थी प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आयुष अवस्थी लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इससे पूर्व वे नगर विद्यार्थी प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर चुके है
बिछपुरा में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से भेजे गए जेल
बिछपुरा में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से भेजे गए जेल कटनी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, चौकी निवार प
बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड
बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड रोहनिया और भुड़सा में कार्रवाई, 8 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस; ₹5 हजार की जुआ राशि बरामद कटनी। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल ₹5,000 की जुआ राशि भी बरामद की। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खि
कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। कलेक्टर श्री तिवारी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
कटनी स्टेशन शराब दुकान से वर्दी हुई शर्मनाक! वर्दी पहनकर शराब खरीदते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे की कार्यशैली पर उठे सवाल
कटनी स्टेशन शराब दुकान से वर्दी हुई शर्मनाक! वर्दी पहनकर शराब खरीदते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे की कार्यशैली पर उठे सवाल कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित शराब दुकान से एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर वर्दी पहनकर शराब खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। [video width="848" height="480" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260830-WA0586.mp4"][/video] वायरल वीडियो में एक प्रधान आरक्षक स्तर का पुलिसकर्मी वर्दी में शराब दुकान से श
वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार कटनी। कटनी के वरिष्ठ पत्रकार, वर्तमान नगर निगम एल्डरमैन, यशभारत डॉट कॉम के संपादक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आशुतोष शुक्ला भाजपा परिवार के अभिन्न सदस्य होने के साथ-साथ लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। हाल ही में उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके अचानक निधन की खबर से उनके परिजनों, मित्रों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख
कटनी के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला जी का निधन, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
कटनी के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला जी का निधन, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर कटनी। कटनी के वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला जी का अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल कटनी के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया। जबलपुर ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। आशुतोष शुक्ला समाचार पोर्टल 'यश भारत डॉट कॉम' के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्
कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर
कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर कटनी। शहर के पुरानी कचहरी स्थित बजरंग बली मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच मंदिर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खिड़की से हाथ डालकर भगवान बजरंग बली का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। मंदिर खुलने के बाद चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना ने शह
कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कटनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में आयोजित शिविर के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। [video width="480" height="848" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260827-WA0704.mp4"][/video] कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरप्रीत सिमरन कौर, अतिरि
जन अभियान परिषद ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण (स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता)
जन अभियान परिषद ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण (स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता) कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत उप नगरीय क्षेत्र एनकेजे, मुक्तिधाम के सामने बजरंग कॉलोनी स्थित पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा प्रबुद्ध जनों के सहयोग से पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपौंद में घर से गेहूं और उड़द की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया अनाज भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के हाल में करीब 150 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द रखा था। सुबह अनाज की जांच करने पर 6 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द गायब मिले। चोरी गए अनाज की कुल कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ज
बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप कटनी। बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने महिला थाना, कटनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनीष गिरी गोस्वामी, निवासी पौनिया, ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में थाना बड़वारा में धारा
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन आज दिनांक 23 अगस्त दिन रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना के समन्वय से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026 -27 हेतु सत्रारंभ समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी सभागार में किया गया ।आयोजन में अतिथि के रूप में पारस जैन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा कटनी, राम सुजान द्विवेदी सहायक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन
अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू
अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की राशि से बढ़ी देनदारी से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू की गई विशेष जलकर राहत योजना पुरानी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत जलकर उपभोक्ताओं को कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में विशेष छूट उपभोक्ता अब घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त कर सकते है। यह योजना केवल 10 सितंबर 2026 तक ही प्रभावी है। पोर
जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी
जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी कटनी - जलकर के बकायादार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लागू की गई विशेष राहत योजना के तहत कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। इसके बावजूद योजना का लाभ नहीं लेने और लंबे समय से बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अब निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा तीन बकायादार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण- प्रार्थिया मनीषा
158 बकरा-बकरी का अवैध और क्रूरतापूर्वक परिवहन, कुठला पुलिस ने ट्रक समेत 4 आरोपियों को पकड़ा
158 बकरा-बकरी का अवैध और क्रूरतापूर्वक परिवहन, कुठला पुलिस ने ट्रक समेत 4 आरोपियों को पकड़ा कटनी। कुठला थाना पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 बकरा-बकरियों से भरे ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक एवं पशुओं को जप्त किया है। बरामद पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MP20XB8464 में बड़ी संख्या में बकरा-बकरियों को क्षमता से अधिक भरकर पटेहरा की ओर से कटनी लाया जा रहा है। सूचना पर कुठला पुलिस ने देवडोगरा मोड़ पर घेराबंदी कर ट्रक
बरगवां में आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारी का शव मिला, बंद कमरे में संदिग्ध हालात
बरगवां में आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारी का शव मिला, बंद कमरे में संदिग्ध हालात कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरा अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। फिलहाल अधिकारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्ट
स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा ₹30 हजार की लाल मसाला शराब और स्कूटी जब्त, एक आरोपी की तलाश जारी कटनी। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना रंगनाथनगर पुलिस ने 54 लीटर लाल मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को अपराध पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध
कटनी में फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डेकोरेशन की ट्रेनिंग, 300 से अधिक छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी
कटनी में फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डेकोरेशन की ट्रेनिंग, 300 से अधिक छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी अब दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं, कैडेंस एकेडमी में मिल रही व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा कटनी। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डेकोरेशन के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कटनी में ही बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। माधवनगर गेट के पास डीएलजी मॉल में कैडेंस एकेडमी द्वारा फैशन डिजाइनिंग एवं इंटीरियर डेकोरेशन की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर कटनी में भी
गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया
गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया कटनी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक ने अमीरगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। यश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौसेवा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और गौसेवा को मानवता एवं सेवा भाव का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। इस अवसर पर कटनी के पड़रवारा में गौ मां हिंदू संगठन द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गौ माता को हरा चारा, चोकर से निर्मित
कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलो गांजा जब्त, हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलो गांजा जब्त, हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18.748 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिला युवक पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी प
हिरवारा ग्राम पिपरिया में बाबा होटल की आड़ में कथित सट्टा कारोबार, कार्रवाई पर उठे सवाल
हिरवारा ग्राम पिपरिया में बाबा होटल की आड़ में कथित सट्टा कारोबार, कार्रवाई पर उठे सवाल कटनी। NKJ थाना क्षेत्र के हिरवारा ग्राम (पिपरिया) में एक नाश्ते की दुकान/होटल की आड़ में कथित रूप से अवैध सट्टा-पट्टी का कारोबार संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, “बाबा होटल” में मंगल सिंह द्वारा नाश्ते के कारोबार की आड़ में सट्टा-पट्टी की पर्चियां लिखे जाने और सटोरियों के जमावड़े की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि होटल पर कई दिनों से कथित रूप से सट्टे का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि यहां आने वाले कुछ लोग सट्टा-पट्टी के माध्यम से रकम लगाते हैं, जिससे क्षेत्र
“परेशान मत करो” : हाइवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
“परेशान मत करो” : हाइवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी कटनी। कटनी जिला हाइवा मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन से चल रही खींचतान अब तेज होती नजर आ रही है। खनिज विभाग की टीपी व्यवस्था, ओवरलोडिंग के नाम पर चालान और सड़क पर वाहनों की जांच के दौरान कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली के आरोपों को लेकर ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यूनियन ने कुछ दिन पहले कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की थी। करीब एक सप्ताह बाद भी ठोस राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए यूनियन ने