← होम
NEWS24x7 INDIA

Uncategorized

01
Uncategorized • 20/8/2026

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना का 72 वां अधिवेशन आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोटड़ा में मनाया गया*

*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना का 72 वां अधिवेशन आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोटड़ा में मनाया गया* Priyanka mali स्टेट हेड राजस्थान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ का 72 वां अधिवेशन नीमकाथाना के निकट महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोटड़ा में मनाया गया जिसमें सरकारी में इसका एड्रेस काम आ जाएगी श्रीमान बाबूलाल गुर्जर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय संघ प्रधान श्री दौलत राम गोयल रहे। ध्वजारोहण के साथ प्रार्थना सत्र परिचय सत्र एवं गत वर्ष के प्रतिवेदन का पठन किया गया। सत्र 2025

02
Uncategorized • 20/8/2026

*बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम ने कराई पानी की निकासी*

*बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम ने कराई पानी की निकासी* _आयुक्त ने पन्ना रोड और अमोघा बस्ती का किया निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा_ शहर में हुई तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। नगर पालिक निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी कराई गई। निगम अमले ने जल निकासी में बाधक अतिक्रमण एवं अन्य अवरोधों को हटाकर बरसाती पानी के बहाव को सुचारु किया। आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह ने पन्ना रोड एवं अमोघा बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति एवं पानी की निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधि

03
Uncategorized • 20/8/2026

शिक्षा के अधिकार से सुरक्षित शिक्षा के अधिकार तक बच्चों की सुरक्षा, विद्यालय की गरिमा और सुरक्षित शिक्षण वातावरण की रक्षा की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम

शिक्षा के अधिकार से सुरक्षित शिक्षा के अधिकार तक बच्चों की सुरक्षा, विद्यालय की गरिमा और सुरक्षित शिक्षण वातावरण की रक्षा की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमारोर कल्पना कीजिए कि हम किसी निजी कार्यालय, अस्पताल, बैंक या प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश करने जाते हैं। प्रवेश द्वार पर सामान्यतः पूछा जाता है कि आप कौन हैं, किससे मिलना है और किस उद्देश्य से आए हैं। पहचान दर्ज की जाती है और अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। यदि निजी संस्थानों के लिए ऐसी सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक मानी जाती है, तो विद्यालयों में यह व्यवस्था और भी अधिक सख्त होनी चाहिए, क्योंकि यहा

04
Uncategorized • 20/8/2026

80 वर्ष बाद: क्या भारत को तोड़ने वाली ताकतें नए रूप में फिर मजबूत हो रही हैं?

80 वर्ष बाद: क्या भारत को तोड़ने वाली ताकतें नए रूप में फिर मजबूत हो रही हैं? लेखक: कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमारोर अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सुरक्षा विशेषज्ञ भारत ने स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन स्वतंत्रता का सूर्योदय विभाजन की त्रासदी के साथ हुआ। पंजाब और बंगाल का विभाजन हुआ, लाखों लोगों का जीवन उजड़ गया और लगभग डेढ़ करोड़ लोग विस्थापित हुए। इसलिए 1947 केवल स्वतंत्रता की तारीख नहीं, बल्कि यह याद दिलाने वाला इतिहास भी है कि जब राष्ट्रीय एकता कमजोर पड़ती है तो राजनीतिक विभाजन कितने विनाशकारी परिणाम ला सकता है। आज प्रश्न यह नहीं है कि 1947

05
Uncategorized • 20/8/2026

वर्ष 2023 में उ0नि0 पद पर भर्ती एवं वर्तमान में जनपद अयोध्या के थाना पूराकलंदर में तैनात उ0नि0 स्व0 श्री आकाश कुमार यादव के दुःखद

*वर्ष 2023 में उ0नि0 पद पर भर्ती एवं वर्तमान में जनपद अयोध्या के थाना पूराकलंदर में तैनात उ0नि0 स्व0 श्री आकाश कुमार यादव के दुःखद निधन पर अयोध्या पुलिस परिवार व वरिष्ठ अधिकरीगण द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।* *दिवंगत उ0नि0 को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनो के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।* *शत् शत् नमन* 🙏🏻

06
Uncategorized • 20/8/2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पूजा घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए*

*खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पूजा घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* *रतलाम, रावटी एवं ताल में कार्रवाई, करीब 1630 किलोग्राम घी-पनीर जब्त* ताल (रतलाम) संवाददाता - दिलीप प्रजापत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम, रावटी एवं ताल क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए तथा मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों को नियमानुसार जप्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेश गुप्ता द्वारा रतलाम स्

07
Uncategorized • 20/8/2026

रावणा राजपूत समाज से प्रबल दावेदार*

*रावणा राजपूत समाज से प्रबल दावेदार* *ओम सिंह आकोड़िया जी* *मंडल अध्यक्ष - भाजपा ओबीसी मोर्चा, विधाधर नगर मंडल* *मंडल उपाध्यक्ष - भाजपा, विधाधर नगर मंडल* पिछले कई वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और समाज सेवा में सदैव अग्रणी। शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसेवा को ही जिन्होंने अपना धर्म माना। विकास के लिए, सर्व समाज के साथ के लिए* *ओम सिंह आकोड़िया ही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।* जयपुर नगर निगम में* *रावणा राजपूत समाज के युवा जयपुर जिलाध्यक्ष *ओम सिंह आकोड़िया* Priyanka Mali state head Rajasthan विधाधर नगर मडंल वार्ड नं. 2 से प्रबल दावेदार पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता

08
Uncategorized • 17/8/2026

जी.आर. ग्लोबल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रेस विज्ञप्ति जी.आर. ग्लोबल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह [video width="848" height="478" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260817-WA0007.mp4"][/video] जयपुर। जी.आर. ग्लोबल अकादमी, जयपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरपूर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भागीरथ जी पूनिया अध्यक्ष श्री बालाजी शिक्षा समिति जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश जी पूनिया प

09
Uncategorized • 15/8/2026

स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित*

*स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित* जयपुर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा विद्याधर हर्षोल्लास के साथ झंडा आरोहण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन शर्मा प्रदेश प्रमुख महामंत्री, ओम प्रकाश चोटिया प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष द्वारा झंडा आरोहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। चोटिया ने युवा शक्ति को आगे आने के लिए आह्वान किया। पंकज पचलांगिया, रवि शंकर शर्मा अध्यक्ष विद्याधर नगर द्वारा भी अपने विचार रखें गये। इस अवसर पर कन्हैयालाल शर्मा संगठन मंत्री, दामोदर प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष , शिवराम शर्मा प्रमुख महामंत्री विद्याधर नगर, पंडित नंदकिश

10
Uncategorized • 15/8/2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने सामूहिक नृत्यों के साथ देशभक्ति गीतों से उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों को तालियां बजाने के लिए प्रेरित करते हुए सबके दिलों में देश भक्ति जज्बा पैदा कर दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कन्हैयालाल मालाकार ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत ही श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी ,जिला अजमेर के परिसर में विशाल जन समुदाय के बीच में 80 वन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अंबालाल ग

11
Uncategorized • 13/8/2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पाँचवीं वर्षगांठ: भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी और इतिहास की सीख

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पाँचवीं वर्षगांठ: भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी और इतिहास की सीख कर्नल देव आनंद लोहामरोर अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सुरक्षा विशेषज्ञ 15 अगस्त 1947 को जब भारत ने स्वतंत्रता की पहली सांस ली, उसी समय उपमहाद्वीप की धरती पर खून की नदियाँ बह रही थीं। वह दिन गौरव और त्रासदी—दोनों का प्रतीक बन गया। भारत को स्वतंत्रता मिली, लेकिन इसकी कीमत ऐसे विभाजन के रूप में चुकानी पड़ी, जिसने करोड़ों लोगों का जीवन उजाड़ दिया। यह केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि एक गहरा सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विघटन था, जिसे आज “विभाजन विभीषिका” के रूप में याद किया जाता है। वर्ष 2021

12
Uncategorized • 12/8/2026

उप वनमण्डल सरदारपुर में 'वन्यजीव संरक्षण एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण' पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सरदारपुर (धार): उप वनमण्डल सरदारपुर में 'वन्यजीव संरक्षण एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण' पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित सरदारपुर से राहुल राठौड़ सरदारपुर/धार (11 अगस्त 2026):मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के वनमण्डल धार द्वारा 'वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट' (WCT) के सहयोग से उप वनमण्डल सरदारपुर (जिला धार) में 10 और 11 अगस्त 2026 को 'वन्यजीव संरक्षण एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला वनमण्डलाधिकारी (DFO Dhar)  विजयानंथम् टी.आर. एवं उप वनमण्डलाधिकारी (SDO)  सरिता ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक

13
Uncategorized • 11/8/2026

2026 मक्का समझौता: इस्लामिक नाटो की दस्तक या बदलती पश्चिम एशियाई शक्ति-समीकरण की नई पटकथा?

2026 मक्का समझौता: इस्लामिक नाटो की दस्तक या बदलती पश्चिम एशियाई शक्ति-समीकरण की नई पटकथा? लेखक: कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहामारोड़ रक्षा एवं सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ 7 अगस्त 2026 को मक्का में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुआ त्रिपक्षीय रक्षा समझौता पश्चिम एशिया की बदलती सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। समझौते का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह प्रावधान तत्काल नाटो के सामूहिक रक्षा सिद्धांत की याद दिलाता है और इसी कारण कुछ विश्लेषक इसे “इस्लामिक नाटो” या “सुन्नी नाटो” की शुरुआ

14
Uncategorized • 11/8/2026

जयपुर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कैप्सूल का समापन

जयपुर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कैप्सूल का समापन 27 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित, रोजगार से जोड़ने के प्रयास जारी जयपुर, 8 अगस्त। जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित मानेकशॉ हॉल में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कौशल विकास के लिए आयोजित दो सप्ताह के सौर ऊर्जा संचालन प्रणाली प्रशिक्षण कैप्सूल का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन एडब्ल्यूपीओ जयपुर एवं मुख्यालय 61 सब एरिया के तत्वावधान में सहयोग केयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। 27 जुलाई से 8 अगस्त तक चले इस प्रशिक्षण में 22 पूर्व सैनिकों एवं 5 वीर नारियों सहित कुल 27 प्रतिभागियों ने प्रशिक

15
Uncategorized • 8/8/2026

नगर निगम कटनी की सख्त कार्रवाई : माधवनगर मेन बाजार में अमानक पन्नी और डेरी संचालकों पर चला जुर्माने का डंडा

नगर निगम कटनी की सख्त कार्रवाई : माधवनगर मेन बाजार में अमानक पन्नी और डेरी संचालकों पर चला जुर्माने का डंडा कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 42, मेन बाजार माधवनगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अमानक पन्नी का उपयोग करने वाले दुकानदारों तथा गंदगी फैलाने वाले डेरी संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुल 4,800 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इन पर हुई कार्रवाई कल्लू राम – डेरी संचालक – ₹1000 विक्रम कौशल – डेरी संचालक – ₹1000 विनोद यादव – डेरी संचालक – ₹1000 कैलाश कुम

16
Uncategorized • 8/8/2026

बीकानेर आज दिनांक 08.08.2026 को सुबह करीब 11.15 बजे सेवादार लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा सूचना मिली कि नाल रोड , गौशाला हनुमान मंदिर के पीछे , फायरिंग रेंज गोचर रोही में एक व्यक्ति सोया हुवा मृत अवस्था में मिला ।।

बीकानेर आज दिनांक 08.08.2026 को सुबह करीब 11.15 बजे सेवादार लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा सूचना मिली कि नाल रोड , गौशाला हनुमान मंदिर के पीछे , फायरिंग रेंज गोचर रोही में एक व्यक्ति सोया हुवा मृत अवस्था में मिला ।। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के मो जुनैद खान.सोएंब भाई,व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।। मौके पर संबंधित नाल थाना से सुभाष जी मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाया गया ।। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी न

17
Uncategorized • 6/8/2026

योग्यता, पारदर्शिता और विश्वास: भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया में सुधार क्यों आवश्यक है

योग्यता, पारदर्शिता और विश्वास: भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया में सुधार क्यों आवश्यक है डॉ. नेहा लोहामरोर ( दक्षिण एशियाई अध्ययन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पी.एच.डी.) विश्वास किसी भी शिक्षा व्यवस्था की अदृश्य आधारशिला होता है। विद्यार्थी इस भरोसे के साथ परीक्षा देते हैं कि उनकी योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन होगा, और शोधार्थी यह विश्वास लेकर अपना शैक्षणिक जीवन समर्पित करते हैं कि उनका भविष्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और योग्यता के आधार पर निर्धारित होगा। जब इन दोनों में से किसी एक विश्वास में भी कमी आती है, तो उच्च शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नच

18
Uncategorized • 6/8/2026

इनरव्हील क्लब ने मनाया स्तनपान सप्ताह, नवप्रसूताओं को बताए मां के दूध के फायदे जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू कराने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने की डॉ अर्चना सोनी ने दी सलाह

इनरव्हील क्लब ने मनाया स्तनपान सप्ताह, नवप्रसूताओं को बताए मां के दूध के फायदे जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू कराने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने की डॉ अर्चना सोनी ने दी सलाह *आष्टा/किरण रांका* मां का दूध नवजात शिशु के लिए केवल आहार नहीं, बल्कि उसके स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और नवप्रसूताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब आष्टा द्वारा गुरुवार 6 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल आष्टा में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रसूताओं को बच्चों को सही तरीके से स्तनपान कराने की जानकारी देने के साथ ही मां के द

19
Uncategorized • 4/8/2026

आप सभी को सूचित किया जाता है कि *श्रीमान सुरेश कुमार जी मौर्या* को जिला प्रभारी जयपुर पद पर नियुक्त किया

💐 विशेष सुचना 💐 आप सभी को सूचित किया जाता है कि *श्रीमान सुरेश कुमार जी मौर्या* को जिला प्रभारी जयपुर पद पर नियुक्त कियाmm गया है तथा उन्हें सम्पूर्ण जयपुर राजस्थान भारत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और समर्पण पर पूर्ण विश्वास है। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा है कि वे मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम सभी साथियों से अपेक्षा करते हैं कि आप उन्हें पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेंगे ताकि संगठन और अधिक मजबूत बन सके। *श्रीमान सुरेश कुमार जी मौर्या* को नई जिम्मेदारी के लिए हार

20
Uncategorized • 3/8/2026

आज विद्याधर नगर विधानसभा के ग्रीन पार्क क्षेत्र स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में श्री जमवाय माता सेवा समिति एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा (जयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता

आज विद्याधर नगर विधानसभा के ग्रीन पार्क क्षेत्र स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में श्री जमवाय माता सेवा समिति एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा (जयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड 13 स्थित भास्कर पार्क में विधायक कोष से ₹10 लाख की लागत से निर्मित योगशाला की छत का लोकार्पण किया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान ने प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। आइए, हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स

21
Uncategorized • 31/7/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला चंद्रपूर ​मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान — सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर अनमोल उपहार...

महाराष्ट्र राज्य जिला चंद्रपूर ​मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान — सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर अनमोल उपहार... ​बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर भंगाराम तळोधी जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर बोडलावार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किताबें (नोटबुक), पेन और स्वल्पाहार (खाऊ) देकर जन्मदिन मनाया गया। ​उस समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर गीत गाकर भाऊ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि सुधीरभाऊ के आदर्शो

22
Uncategorized • 27/7/2026

सफलता की कहानी* *ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) में 40 वर्ष पुरानी विद्यालय भूमि की समस्या का हुआ समाधान*

Priyanka Mali state head Rajasthan *सफलता की कहानी* *ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) में 40 वर्ष पुरानी विद्यालय भूमि की समस्या का हुआ समाधान* *जयपुर, 27 जुलाई।* ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत निमेड़ा, पंचायत समिति झोटवाड़ा, तहसील कालवाड़ में आयोजित शिविर के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय नटलालपुरा की लगभग 40 वर्ष पुरानी भूमि संबंधी समस्या का समाधान किया गया। प्रधानाध्यापक अनुप चौहान ने बताया कि विद्यालय की भूमि का पट्टा जारी नहीं होने के कारण विद्यालय में विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर म

23
Uncategorized • 27/7/2026

क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? भू-राजनीतिक अस्पष्टता और भारत की रणनीतिक अनिवार्यताएँ... द्वारा: कर्नल देव आनंद लोहमरोड़..

क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? भू-राजनीतिक अस्पष्टता और भारत की रणनीतिक अनिवार्यताएँ... द्वारा: कर्नल देव आनंद लोहमरोड़.. पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय रणनीति को लेकर चल रही बहस अब केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है; यह अब प्रत्यक्ष रूप से उन सभी देशों को प्रभावित कर रही है जो सुरक्षित समुद्री मार्गों, निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति और नियमों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर निर्भर हैं। भारत के लिए, इस बदलती भू-राजनीतिक स्थिति ने एक बुनियादी सवाल खड़ा कर दिया है: क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? इसका उत्तर केवल ऐतिहासिक सद्भावना या राजनयिक बयानबाजी के आधार पर नहीं दिया जा सकता। इ

24
Uncategorized • 27/7/2026

कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान, ने झुकाया वीरों को शीश....

कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान, ने झुकाया वीरों को शीश.... जयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान सरकार के आवाहन पर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले योद्धाओं को नमन करने हेतु 11:20 पर हर सरकारी संस्था में राष्ट्रीय गान के आयोजन के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ, मानसरोवर, जयपुर में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। विद्यालय की इकाई के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत कारगिल युद्ध के वीर पुत्रों के अभूतपूर्व बलिदान, अदम्य साहस और शौर्य का स्मरण करते हुए दो

25
Uncategorized • 27/7/2026

निम्बाहेडा़ जेल के पास,पुलिस की गाड़ी, जिन परिवार पर ज़ुल्म हुआ,एएसआईं कमाई का कर रहे थे जूगाड़.. एसआइई का कहना है आना तो थाने पर ही पड़ेगा*

*निम्बाहेडा़ जेल के पास,पुलिस की गाड़ी, जिन परिवार पर ज़ुल्म हुआ,एएसआईं कमाई का कर रहे थे जूगाड़.. एसआइई का कहना है आना तो थाने पर ही पड़ेगा* Priyanka Mali state head Rajasthan *जयपुर/निम्बाहेड़ा* यहां 26/06/2026 को निम्बाहेड़ा में मारपीट, लज्जा भंग, पुलिस द्वारा FIR न करने और धमकाने का आरोप। दस्तावेजी साक्ष्य संलग्न।`नूरी पठान पत्नी अबरार उर्फ पीरू निवासी नया बाजार, निम्बाहेड़ा ने SP चित्तौड़गढ़ को शिकायत दी है। यहां दोपहर 3 बजे मेरे पति के साथ _हनीफ, रफीक, अन्नु, तबरेज एवं आवेज_ ने मस्जिद के बाहर लोहे के सरिये, पाईप और लकड़ी से मारपीट की। आवाज सुनकर जब मैं और मेरी सास बचाने गईं तो इन

26
Uncategorized • 24/7/2026

कटनी पुलिस की संवेदनशील पहल: शहीद आरक्षक के 2 साल 5 माह के पुत्र को मिली बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कटनी पुलिस की संवेदनशील पहल: शहीद आरक्षक के 2 साल 5 माह के पुत्र को मिली बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति कटनी। पुलिस विभाग ने अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार पर आए संकट को देखते हुए मध्यप्र

27
Uncategorized • 22/7/2026

"आदिवासी महिला का सनसनीखेज आरोप: पुलिस ने झूठा बयान दिलाने के लिए की बेरहमी से पिटाई, एसपी के नाम का भी लिया हवाला"

"आदिवासी महिला का सनसनीखेज आरोप: पुलिस ने झूठा बयान दिलाने के लिए की बेरहमी से पिटाई, एसपी के नाम का भी लिया हवाला" कटनी | बरही कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया बैकोना टोला निवासी आदिवासी महिला ऊषा बाई भूमिया ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ थाने में मारपीट कर दबावपूर्वक झूठा बयान दिलवाया गया और उसके ससुर की मौत के मामले में उसे फंसाने की कोशिश की गई। महिला के अनुसार, उसके ससुर चुन्दुल भूमिया गांव की पारंपरिक पूजा के लिए चंदा एकत्र करने 27 जून को बगदरी टोला गए थे। आरोप है कि वहां से

28
Uncategorized • 16/7/2026

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना हो सुनिश्चित- जिला कलक्टर*|

Priyanka Mali state head Rajasthan *नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना हो सुनिश्चित- जिला कलक्टर*| *सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम एवं कचरा निस्तारण के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश* *जयपुर, 16 जुलाई।* जिला पर्यावरण समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की। जिला कलक्टर ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर शहर की आबोहवा में सुधार करना है, इसके लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में धूलीय कणों के उत्सर्जन कोे रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किये जाएं। उन्हो

29
Uncategorized • 16/7/2026

राजस्थान में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान एवं व्यवहार के संबंध में कार्यशाला आयोजित*

Priyanka Mali state head Rajasthan *राजस्थान में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान एवं व्यवहार के संबंध में कार्यशाला आयोजित* *16 जुलाई जयपुर।* गुरूवार को उप वन संरक्षक जयपुर वी. केतन कुमार, के निर्देशन में स्नेक रेस्क्यू कार्यशाला का आयोजन पक्षीघर नींदड़ बेनाड़ में किया गया। कार्यशाला में होप एंड बियॉन्ड फाउंडेशन के डॉ. जॉय गार्डनर व उनकी टीम द्वारा मुख्यतः राजस्थान प्रदेश में पाए जाने वाले प्रजाति के सर्पों की पहचान तथा व्यवहार के बारे में बताया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी वन अधिकारियों और वनकर्मियों को सर्प पकड़ने और रेस्क्यू करने का तरीका सिखाया गया। इस कार्यशाला लेखराम, सहायक वन संरक्षक

30
Uncategorized • 6/7/2026

जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अनुशंसा पर 50 लाख राशि के विकास कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति*

*जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अनुशंसा पर 50 लाख राशि के विकास कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति* *स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत श्री गलता तीर्थ में होंगें सरंक्षण कार्य* *पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगी बेहतर सुविधाएं* *जयपुर, 6 जुलाई।* सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 50 लाख राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गलता तीर्थ संरक्षण हेतु सिविल मरम्मत एवं संरक्षण कार्य के लिए 50 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य

Uncategorized समाचार | NEWS24x7 INDIA